google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

डौंडी में ट्रैक्टर चालक ने दो सफाईकर्मियों को कुल्हाड़ी से मारकर किया गंभीर घायल....

Aug 22
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बालोद: बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है, ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी ने दो सफाई कर्मचारियों पर कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया | हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की है | जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुबह-सुबह सफाई के दौरान कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी गिरवर ने दोनों सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया | रम्हू भुआर्य (50 साल) और प्रेमलाल भुआर्य (45 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलों को डौंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है, फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है | सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी | पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी को हिरासत में लेकर थाना में बैठा दिया है, मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है, घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html