google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जी20 के बैठक में वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर गहन विचार-विमर्श हुआ...

Sep 21, 2023
2 min read
















































































































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

भारत की जी20 अध्‍यक्षता के तहत जी20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (एफडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम बैठक आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और ब्रिटेन ने की। 18-19 सितंबर 2023 के दौरान दो दिवसीय बैठक की सह-अध्यक्षता में भारत का प्रतिनिधित्‍व वित्त मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रैनाऔर ब्रिटेन का प्रतिनिधित्‍व राजकोष की मुख्य आर्थिक सलाहकारसैम बेकेट ने किया। बैठक में जी20 सदस्य और आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय संगठनों के लगभग 65 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रैना और ब्रिटेन की राजकोष की मुख्‍य आर्थिक सलाहकार सैम बेकेट ने की।

यह बैठक भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान एफडब्ल्यूजी द्वारा सफलतापूर्वक किए गए कार्यों की पूर्णता को दर्शाती है। बैठक में इस प्रगति को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के विकल्पों का पता लगाने का अवसर भी प्रदान किया गया।

इस वर्ष, समूह ने सफलतापूर्वक दो जी20 रिपोर्ट - खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा के व्यापक आर्थिक प्रभाव और और जलवायु परिवर्तन तथा रूपान्‍तरकारी मार्गों से उत्पन्न होने वाले व्यापक आर्थिक जोखिमों पर रिपोर्ट जारी की। सदस्यों ने वैश्‍विक चुनौतियों से जुड़े व्‍यापक आर्थिक परिणामों का आकलन करने के लिए वैश्‍विक विचार-विमर्श जारी रखने की आवश्‍यकता को स्‍वीकार किया।बैठक में वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की प्रस्तुतियों के आधार पर प्रमुख चुनौतियों और जोखिमों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा उपलब्ध कराए गए अपडेट के आधार पर जी20/आईएमएफ मजबूत टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास रिपोर्ट के मसौदे के शुरुआती निष्कर्षों पर भी चर्चा हुई।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने भी जी20 चर्चाओं को अधिक समावेशी और मानव-केंद्रित बनाने के लिए कई जनभागीदारी कार्यक्रमों की मेजबानी की। इसमें आम जनता, छात्रों और स्वयं-सहायता संगठनों के लाभ के उद्देश्य से कार्यक्रम शामिल किए गए, इन कार्यक्रमों में वित्तीय साक्षरता, कार्यक्रमों की एक श्रृंखला, जी20 जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला, नारा-लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल थी।

प्रतिनिधियों ने नंदनवन प्राणी उद्यान भ्रमण का आनंद लिया। यह क्षेत्र छत्‍तीसगढ़ के हरे-भरे और सुंदर परिदृश्य को प्रदर्शित करता है। यहां का खंडवा जलाशय बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है।

प्रतिनिधियों के लिए 'रात्रि भोज पर संवाद' और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव करने का सुअवसर मिला।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html