google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीगढ़ में बोहरा (मुश्लिम) मालिक ने अपने 500 हिंदू कर्मचारियों को एक दिवसीय अवकाश देकर दिया कौमी एकता का परिचय।

Jan 21, 2024
2 min read
































पॉपुलर पेंट्स के स्वामी मंसूर जफर ने भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कर्मचारियों को एक दिन की का अवकाश।


22 जनवरी को दिन भर बंद रहेगा पॉपुलर पेंट्स का प्लांट


1001 राम ज्योति (दिया) से लिखा जाएगा पूरे प्लांट में जय श्री राम


प्रभु श्री राम हमारे आराध्य - अलिक्यान जफर जी चेयरमेन


रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 21 जुलाई 2024। मध्य भारत की प्रतिष्ठत पैंट कंपनी पॉपुलर पेंट्स एंड केमिकल रायपुर छत्तीसगढ़ के चेयरमैन एवं कार्यवाहक निर्देशक अलिक्यांन जफर ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या इस्थित श्री राम जी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूरे विश्व के लिए गौरव का विषय है इस दिन पूरे विश्व मे निवासरत भारतीयों की एक वर्षो की महत्वकांक्षा पूर्ण हुई कि 500 वर्षो के बाद

श्री प्रभु राम का उनके जन्म स्थान अयोध्या में आगमन हो रहा है जिसका हर्ष पूरा भारत ही नही प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ ही नही वरन पूरा विश्व आज खुशियां माना रहा है इस दिन भारत वर्ष की प्रतिष्ठित कंपनी पॉपुलर पेंट्स एंड केमिकल के कर्मचारियों को 22 जनवरी दिन सोमवार को एक दिन की विशेष छुट्टी घोषित कर कौमी एकता का परिचय है। इसके अतिरिक्त शाम 5 बजे 1 घंटे के लिए प्लांट में समस्त कर्मचारियों को आमंत्रित किये है की उस दिन सांध्य 5 बजे 1001 दिए से प्लांट परिसर में जय श्री राम लिखा जाएगा एवं बोहरा समाज द्वारा पूरे विश्व मे सर्वप्रथम यह मैसेज दिया जाएगा कि श्री राम पूरे हिन्दू समाज ही नही सम्पूर्ण भारत वर्ष के आराध्य है एवं पूरा बोहरा समाज एवं पूरा विश्व उनका इस्तेकबाल करता है एवं यह एक गंगा जमुनी तहजीब को पूरा बोहरा समाज सम्मान करता है एवं इस भाई चारे के उत्सव को पूरे दीपोत्सव एवं फटाखे के आतिशबाजी के साथ एक दूसरी दीवाली के रूप में पूरा पॉपुलर पेंट्स में मनाया जायेगा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कंपनी के फॉउंडर डायरेक्टर मंसूर जफर एवं सब्बीर हुसैन एवं कंपनी के पार्टनर मोहम्मद जफर ने कहाँ की जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ने हमेशा जीवन को सत्य के रास्ते चलते हुए अपना कर्तव्य निभाया उसी प्रकार पूरे भारत के लोगों को उनके जीवन को अपने जीवन मे चरितार्थ करने की आवश्यकता है एवं बड़े भाई एफ.एम.आई के निर्देशक हुसैन जफर कहाँ की प्रभु श्री राम हिन्दुओ के ही नही वरण पूरे बोहरा समाज के लिए भी आदर्श पुरुष है एवं इसी कड़ी में पॉपुलर पैंट एंड केमिकल के समस्त देवतुल्य कर्मचारिगण उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html