दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पी.ए.सी. का जवान गिरफ्तार...जानिए पूरी ख़बर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोतवाली शहर से एक मामला सामने आया है जहा दोपहिया वाहनों के चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है हैरान कर देने वाली बात तो ये है की गिरफ्तार आरोपी यूपी पीएसी बल का एक जवान है।
आरोपी के कब्जे से चोरी की 10 बाइक बरामद की गई हैं। बिजनौर कोतवाली शहर थाना प्रभारी (एसएचओ) जीत कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान बागपत के दोघट निवासी मोहसिन के रूप में हुई है। आरोपी चाबी की मदद से जनपद और अन्य राज्यों से बाइक चुराता था। वह आरक्षी के पद पर पीएसी 44वीं वाहिनी मेरठ में नियुक्त है और इस समय प्रतिनियुक्ति पर एसएसएफ में मेट्रो स्टेशन दुहाई गाजियाबाद में कार्यरत है।
एसएचओ ने बताया कि उन्हें मामले की ख़बर जासूसों द्वारा मिली कि एक शख्स मित्तल पेट्रोल पंप के पास चोरी की एक मोटरसाइकिल से आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। एसएचओ ने कहा, आरोपी को मोटरसाइकिल पर देखे जाने के बाद तुरंत पकड़ लिया गया। मोटरसाइकिल के मालिकाना हक के बारे में पूछने पर वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके अलावा, 3 बाइक की चाबी, 3 कार की चाबी, 5 फर्जी शपथपत्र, एक मोबाइल फोन, एक पुलिस ईडी कार्ड और उसकी निशानदेही पर 10 बाइक भी बरामद की गई।
एसएचओ ने कहा, आरोपी मोहसिन ने बाइक चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मोहसिन ने पुलिस को बताया कि वह अन्य जनपद और सीमावर्ती राज्यो बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता है और बाद में ओएलएक्स पर फर्जी एंकाउंंट बनाकर लोगों को फर्जी दस्तावेज दिखाकर चोरी के दोपहिया वाहन को बेचता है। एसएचओ जवाब में कहा कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली शहर पुलिस स्टेशन में आई.पी.सी की धारा के तहत 379 / 411 / 414 / 420 / 467 / 468 / 471 का मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल पुलिस आगे की जाँच में जुटी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments