google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रेन में असुविधा होने पर Rail Madad App और 139 हेल्पलाइन का करें उपयोग....

54 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली:- रोजाना लाखों यात्रियों की पसंद है ट्रेन रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं, हर यात्री किसी न किसी काम से अपने गंतव्य तक जाता है | अक्सर देखा जाता है कि सफर के दौरान यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | कोच का एसी खराब होना, ट्रेन का लेट होना, सफाई में कमी या सुरक्षा से जुड़ी समस्या होने पर सही अधिकारी तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, अगर आपको भी ऐसी परेशानी होती है तो आप भारतीय रेल के Rail Madad App के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं |


















कैसे काम करता है Rail Madad App

Rail Madad App से शिकायत करना बहुत आसान है, यात्रियों को अलग-अलग विभागों को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती | इसमें आप अपनी समस्या के हिसाब से कैटेगरी चुन सकते हैं | जैसे कोच से जुड़ी दिक्कत, ट्रेन में देरी, सुरक्षा, सफाई या कोई अन्य शिकायत | इससे आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंच जाती है |


शिकायत कैसे करें- Rail Madad App पर

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले अपने मोबाइल में Rail Madad App खोलें या इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं |

  • इसके बाद अपनी समस्या के अनुसार कैटेगरी को चुनें, सही कैटेगरी चुनने से शिकायत जल्दी सुलझती है |

  • अगले स्टेप में अपनी यात्रा की जानकारी भरें, इसमें PNR नंबर, ट्रेन नंबर या स्टेशन का नाम डाल सकते हैं |

  • अगर आपके पास शिकायत से जुड़ी फोटो है तो उसे भी अपलोड कर सकते हैं |

  • शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक शिकायत आईडी मिलेगी |

  • इस आईडी से आप अपनी शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं |

  • इससे आपको बार-बार स्टेशन या अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी |


हेल्पलाइन नंबर का भी ले सकते हैं सहारा

अगर कोई गंभीर मामला है या मेडिकल इमरजेंसी है तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें, सामान्य शिकायतों के लिए Rail Madad App सबसे आसान तरीका है | यह ऐप शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ उसकी प्रगति पर नजर रखने की सुविधा भी देता है | वही कई यात्री ऐसे भी हैं, जो शिकायत तो करते हैं लेकिन यात्रियों को समाधान नहीं मिल पाती है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html