google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में गुंडा गर्दी सर चढ़ कर बोल रहा, निगम कर्मी की पिटाई, जान से मारने का प्रयास.....

Aug 7, 2023
2 min read






















छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ नगर निगम के एक कर्मचारी से बदमाश युवक ने जमकर पिटाई कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर नगर निगम के पंप हाउस में घुसकर बदमाश युवक ने ऑपरेटर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। बदमाश तलवार और रॉड लेकर ऑपरेटर को मारने के लिए दौड़ाया, किसी तरह कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। निगम कर्मी की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऑपरेटर की जमकर पिटाई की जा रही है। मंगला के दीनदयाल कॉलोनी निवासी नसीम बक्स (30) निगम में जेसीबी ऑपरेटर है। रविवार की सुबह वह ड्यूटी पर कुदुदंड स्थित पंप हाउस गया था। इसी दौरान बदमाश युवक विक्की पात्रे वहां घुस आया और निगम की गाड़ियों के आसपास घूमकर वहां रखे सामान को इधर-उधर कर रहा था। ऑपरेटर ने उसे ऐसा करने से रोका तो युवक ने निगमकर्मी से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने निगमकर्मी की लात-घूंसों से पिटाई करने लगा ।

बदमाश युवक अपने भाइयों और दोस्तों को भी फोन कर बुला लिया। फिर तलवार और रॉड लेकर निगम कर्मी को मारने के लिए दौड़ाया। बदमाश युवक के रिश्तदेार और दोस्त भी वहां पहुंच गए। इसे देख निगमकर्मी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पिटाई से निगम कर्मी घायल हो गया। फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी विक्की पात्रे सहित अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखने के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुए और निगमकर्मियों को धमकी देते रहे। विक्की पात्रे बदमाश किस्म का युवक है। कुछ महीने पहले भी उसने नशीली दवा नहीं देने पर एक युवक को चाकू मार दिया था। मारपीट और गालीगलौज कर रहे हमलावरों को निगम के कर्मचारियों ने किसी तरह पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। हमले में घायल युवक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html