बारिश की आस में गाँव वालों ने करवा दी दो नाबालिक लड़कों की शादी.......

कर्नाटक से अंधविश्वास का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | जहाँ ग्रामीणों ने देवताओं को खुश करने दो नाबालिग लड़कों की शादी करा दी | हाल ही में ऐसे दो मामले सामने आए हैं | गांव वालों को बारिश न होने से फसलों के खराब होने का डर है | ग्रामीणों का मानना है कि नाबालिग लड़कों की शादी से बारिश के देवता प्रसन्न होते हैं |
मिली जानकारी के अनुसार, चिक्काबल्लापुर के चिंतामणि तालुक के एक गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार को दो लड़कों की शादी कराई | इलाके के एक किसान ने दावा किया कि जैसे ही शादी कराई गई, आधे घंटे से भी कम समय में बारिश हो गई |
इस मानसून में कम बारिश के चलते कर्नाटक में किसानों को मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है | पानी न मिलने से फसलें खराब होने की स्थिति में पहुंच गई हैं | ग्रामीणों का ऐसा विश्वास है कि अगर वे लड़कों की शादी करेंगे तो जमकर बारिश होगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments