google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कर्मचारी ने गुस्से में मालिक और उसके बच्चे का काट दिया गला.....जानें पूरा मामला

Oct 25, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली के नबी करीम इलाके में रेस्टोरेंट मालिक और उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक शख्स पर लगा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। आरोपी का नाम सोनू है। अब पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में सोनू ने बताया है कि मालिक उसके साथ बुरा व्यवहार करता था। वारदात वाले दिन भी मालिक ने उसे डांटा था, जिसके बाद उसने गुस्से में मालिक और उसके बेटे की हत्या कर दी।

मृतक रेस्टोरेंट मालिक का नाम अनुज है। वह अनुज नबी करीम थाना इलाके के आरा कशा रोड पर एक रेस्टोरेंट चलाता था। उसने अक्टूबर की शुरुआत में सोनू को काम पर रखा था। सोनू की कुछ दिन पहले एक बार किसी बात पर अनुज ने पिटाई कर दी थी, जिसके बाद से वो गुस्से में था। घटना वाले दिन सोनू को अनुज ने डांट लगाई थी।इसके बाद सोनू ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस सोनू को पंजाब से गिरफ्तार कर दिल्ली ले आयी है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरा कशा रोड पर बने रेस्तरां के ऊपर वाली मंजिल पर एक बच्चे और एक शख्श की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, तो पता चला कि रेस्तरां मालिक अनुज और उनके 8 साल के बेटे रौनक का गला रेता गया है।


घर से कोई कीमती सामान गायब नहीं थे। पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम कर रहे दूसरे कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि एक नौकर जिसे हाल ही मैं नौकरी पर रखा गया था, वो घटना के बाद से गायब है। घटना के वक़्त मृतक की पत्नी और अन्य घरवाले घर पर मौजूद नहीं थे, किसी काम से कही बाहर गए थे। वापस आने पर उन्होंने देखा कि रेस्तरां का शटर बन्द है। रेस्टोरेंट के ऊपर जाकर देखा तो 2 शव खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी सोनू की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। साथ ही टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली। इसके बाद सोनू को पंजाब से पकड़ा गया। सोनू अपने मामा के घर पर छिपने के लिए गया था, लेकिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं, जब उसने हत्या की वजह का खुलासा किया तो पुलिस भी हैरान रह गयी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html