google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आदर्श ग्राम बनरसी में विधायक सत्यनाराण शर्मा ने किया छह करोड़ से अधिक के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्य

Sep 29, 2023
1 min read




































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर । आदर्श ग्राम पंचायत बनरसी में विभिन्न विकास कार्यों के 6 करोड़ 23 लाख 32 हजार रूपए का लोकार्पण एवं 45 लाख भूमिपूजन का कार्यक्रम दिनांक 28 सितम्बर, दिन गुरूवार को किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित अध्यक्ष पंकज शर्मा उपस्थित रहे। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि गांव के विकास को हमने हमेशा तरजीह दिया है, क्योंकि शहर के विकास की राह भी गांव से होकर ही जाता है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंकज शर्मा ने कहा कि जनता की मांग पर कार्य होना वास्तव में सही विकास है, और इसे विधायक शर्मा ने हमेशा ध्यान दिया। पंच राजेन्द्र टोडर ने कहा कि गांव में हो रहे विकास कार्यों के चलतेे समस्त ग्रामवासियों ने विधायक को धन्यवाद दिया है। विशेष अतिथि के रूप में सदस्य जिला पंचायत रायपुर के सविता विनय गेण्डरे, जनपद सदस्य धरसींवा पूजा जनक धीवर, सरपंच शशिकला राजेन्द्र टोडर, उप-सरपंच गैंदलाल कोसरे, सचिव अमरदास खंडेलवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सांस्कृति कार्यक्रम में छ.ग.लोककला मंच छईहां, राजेन्द्र रंगीला व मिलन रंगीला साथ द्वारा प्रस्तुत किया गया।



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html