google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2 दिन में 7 लाख से ज्यादा महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में किया अपना आवेदन...जाने कहा की कितनी संख्या रही

Feb 7, 2024
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर- प्रदेश में हर जगह महतारी वंदन योजना का माहौल छाया हुआ है. आवेदन भरने को लेकर सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. इस योजना के लाभ को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह है. महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शुरु की गई महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए दूसरे दिन यानी 6 फरवरी को भी बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी रहा. इस योजना के तहत दो दिनों में ही 7 लाख 77 हजार 905 आवेदन मिले हैं. मंगलवार को आवेदन भरने के दूसरे दिन 5 लाख 96 हजार से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन जमा किया. अब तक सर्वाधिक 61 हजार 994 आवेदन जांजगीर जिले में भरे गए हैं. महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा महासमुंद जिले में 60 हजार 187 और दुर्ग जिले में 56 हजार 826 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से सहजता से आवेदन प्राप्त करने और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन के लिए सभी जिलों में कलेक्टरों के निर्देशन में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रक्रिया में ज्यादा समय न लगे इसके लिए प्रशासन ने पात्रता संबंधी नियमों को बताने और जरूरी दस्तावेज चेक करने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं. महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी.

जिलावार प्राप्त आवेदन की संख्या

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक बालोद में 23391, बलौदाबाजार में 8791, बलरामपुर में 15522, बस्तर में 35590, बेमेतरा में 37847, बीजापुर में 2428, बिलासपुर में 37970, दंतेवाड़ा में 14719, धमतरी में 15863, दुर्ग में 56826, गरियाबंद में 21189, जांजगीर में 61994, जशपुर में 5367, कांकेर में 9706, कवर्धा में 30837, कोंडागांव में 27396, कोरबा में 23348, कोरिया में 8447, महासमुंद में 60187, मुंगेली में 16896, नारायणपुर में 926, रायगढ़ में 18828, रायपुर में 43126, राजनांदगांव में 32776, सरगुजा में 12735, सुकमा में 3063, सूरजपुर में 46682, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 24810, सक्ती में 16363, खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई में 8628, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 4159, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 5743, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 41392 आवेदन मिल चुके हैं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html