मोदी सरकार के 10 सालों में भूखमरी में 63वें स्थान से 111वें स्थान पर पहुंचा भारत - लालू यादव...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2023 के लिए जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट के हवाले से नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला कर कहा कि भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों का ही नतीजा है कि भारत भुखमरी सूचकांक में पिछले दस साल में 63वें स्थान से फिसलकर 111वें पायदान पर आ गया।
लालू ने कहा, गुरुवार को जारी वैश्विक भूखमरी सूचकांक-2023 (ग्लोबल हंगर इंडेक्स- 2023) के मुताबिक भारत दुनिया के 125 देशों में 111वें स्थान पर है। भारत का स्कोर 28.7 प्रतिशत है, जो इसे ऐसी श्रेणी में लाता है, जहां भूख और भुखमरी की स्थिति अति गंभीर और चिंताजनक है।
राजद अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2013 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 63वें स्थान पर था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के चलते भारत भुखमरी सूचकांक में 10 वर्षों में 63वें स्थान से फिसलकर 111वें स्थान पर आ गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments