मिलेट्स के उत्पादन और उपार्जन पर अहम बैठक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव विकासशील की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें कोदो, कुटकी, रागी और मक्का के उपार्जन, फसल विविधीकरण तथा किसानों को बढ़ावा देने से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य जोर इन पौष्टिक अनाजों की स्थानीय स्तर पर मांग और आपूर्ति को बढ़ाने पर रहा। इसके तहत स्कूलों में मिड-डे मील और महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ियों के जरिए बांटे जाने वाले पोषाहार में मिलेट्स का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
इस विचार-विमर्श के दौरान ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त एवं जनसंपर्क सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, और कृषि विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments