MP के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर - 25 अगस्त तक ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त.........

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, 25 अगस्त तक 8 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मण्डल के रीवा स्टेशन पर नई रेल लाइन के अलावा प्लेटफॉर्म लाइन और पिट लाइन का कार्य चल रहा है। जिसके चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है।
सभी यात्रियों को नियमानुसार रिफंड दिया जाएगा। सहायता के लिए यात्री रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
निरस्त होने वाले ट्रेन के नाम :-
गाड़ी संख्या 01751 रीवा-पनवेल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 से 21 अगस्त तक निरस्त।
गाड़ी संख्या 01752 पनवेल – रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 से 22 अगस्त तक निरस्त।
गाड़ी संख्या 02185 रानी कमलापति – रीवा – रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल 5 से 19 अगस्त तक निरस्त।
गाड़ी संख्या 02186 रानी कमलापति – रीवा – रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल 5 से 19 अगस्त तक दोनों दिशाओं में 3-3 ट्रिप निरस्त।
गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 से 24 अगस्त तक निरस्त।
गाड़ी संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 से 25 तक 4-4 ट्रिप निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉ.अम्बेडर नगर ट्रेन 3 से 24 अगस्त तक निरस्त रहेगी
गाड़ी संख्या 11704 डॉ.अम्बेडर नगर – रीवा 4 से 25 अगस्त तक 10-10 ट्रिप निरस्त रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments