google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भारत को गैर-बासमती सफेद चावल एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाने के लिए ‘प्रोत्साहित करेगा आई.एम.एफ.....

Jul 27, 2023
1 min read












अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ) ने कहा है कि वह भारत को एक निश्चित श्रेणी के चावल एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध हटाने के लिए कहेगा। भारत सरकार ने 20 जुलाई को घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान खुदरा कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए गैर-बासमती सफेद चावल के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस प्रकार का चावल देश से एक्सपोर्ट किए जाने वाले कुल चावल का लगभग 25 प्रतिशत है।


खाद्य मंत्रालय ने कहा था कि आधे उबले गैर-बासमती चावल और बासमती चावल की निर्यात नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ) के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवियर गौरिनचास ने कहा कि वर्तमान माहौल में इस प्रकार के प्रतिबंध दुनिया के बाकी हिस्सों में खाद्य कीमतों में अस्थिरता बढ़ सकती है। इससे जवाबी कदम भी उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, इसलिए, निश्चित रूप से इस प्रकार के निर्यात प्रतिबंधों को हटाने के लिए प्रोत्साहित करने वाले हैं, क्योंकि ये वैश्विक स्तर पर हानिकारक हो सकते हैं।


भारत से गैर-बासमती सफेद चावल का कुल निर्यात 2022-23 में 42 लाख डॉलर का रहा, जो इससे पिछले साल 26.2 लाख डॉलर था। भारत के गैर-बासमती सफेद चावल निर्यात के प्रमुख गंतव्यों में अमेरिका, थाईलैंड, इटली, स्पेन और श्रीलंका शामिल हैं। घरेलू बाजार में गैर-बासमती सफेद चावल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्थानीय कीमतों में वृद्धि को दूर करने के लिए, सरकार ने तत्काल प्रभाव से निर्यात नीति को 20 प्रतिशत के निर्यात शुल्क के साथ मुक्त से निषिद्ध में संशोधित किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html