मैदानों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी की आईएमडी ने दी चेतावनी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अब देश का मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है। आईएमडी ने मैदानी इलाकों में बारिश तथा पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। फिलहाल अधिकांश हिस्सों से मॉनसून की वापसी हो चुकी है। अब लोगों को ठंड का इंतजार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश का मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होने वाली है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है। इसके कारण लोगों को जल्द ही ठंड का एहसास हो सकता है।
आईएमडी ने बताया है कि देश के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने इसकी तारीख भी बता दी है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। लोगों को ठंडे मौसम का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सोमवार से भारी बारिश हो सकती है।
हालांकि इसके बाद हिमालय से आने वाली शुष्क हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 17 अक्टूबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में अगले चार दिनों के दौरान ऊंची चोटियों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। आईएमडी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी श्रीनगर में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंची चोटियों में हल्की से मध्यम बारिश या हिमपात हो सकता है। शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान व्यापक रूप से रूक-रूक कर बारिश या फिर हिमपात हो सकती है। इस अवधि के दौरान ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है।
जबकि ऊंची चोटियों पर जोरदार हिमपात होने का 75 प्रतिशत अनुमान है। मौसम के उतार-चढ़ाव से पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। फिलहाल मौसम मुख्यतः साफ है। आज शाम तक बादल छाये सकते हैं और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर रात में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश या बर्फबारी होने हो सकती है। मौसम खराब होने के कारण जोजिला दर्रा, मुगल रोड, सिंथन टॉप, सदनाटॉप और कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचे इलाकों जैसे संवेदनशील स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments