google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

IMD की भविष्यवाणी, इन 4 राज्यों में बारिश होने के आसार....

Feb 3, 2024
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है. लोग अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाने को मजबूर हैं. वहीं, इस कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज यानी 03 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इसके असर से, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आज और कल यानी 04 फरवरी को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो 04 और 05 फरवरी को उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

मौसम विभाग की मानें तो आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 04 फरवरी को नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. इसी के साथ, सुबह के वक्त मध्यम कोहरा रहेगा और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है.वहीं, सुबह के वक्त आसमान साफ रहेगा. हालांकि, दोपहर होते-होते लखनऊ में बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html