IMD ने कई राज्यों में 21 और 22 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट किया जारी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - देशभर में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है। बढ़ती ठंड के साथ-साथ लोगों को शीतलहर की मार भी झेलनी पड़ रही है, इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा कि 21 और 22 जनवरी को दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है. साथ ही, अगले 24 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है । मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, कोहरे के कारण यातायात सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं, शनिवार को 11 ट्रेनें लेट हुईं और इसका असर उड़ानों पर भी देखने को मिला. आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार सुबह दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा, हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा और कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी आशंका है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर चलने का अनुमान है, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना है, साथ ही हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments