google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेप्टिक टैंक के गड्डे में बना रहे थे अवैध शराब, जहरीली गैस निकलने से युवक की मौत.....

Aug 5, 2023
2 min read


























छत्तीसगढ़ के कोरबा में सेप्टिक टैंक के गड्डे में महुआ शराब बना रहे तीन लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी क्षेत्र में निर्माणधीन एक सेप्टिक टैंक है। आरोप है कि घर मालिक के द्वारा सेप्टिक टैंक के 10 फीट गहरे गड्डे में उतरकर 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस महुआ शराब बना रहा था। इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वो बेहोश हो गया। टैंक से उसे निकालने के लिए गुड्डू और बिहारी यादव भी टैंक में उतरे। इस दौरान दोनों भी बेहोश हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे तीनों को टैंक से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनो का उपचार जारी है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छत्तीसगढ़ के कोरबा के सीतामढ़ी में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में तीन युवक महूआ शराब बना रहे थे। लेकिन ऐसा करना युवकों को महंगा पड़ गया। दरअसल, निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में अचानक गैस निकलने लगी, जिसके कारण तीन लोग बेहोश हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें, नरेंद्र सहिस की मौत हुई है। बाकी 2 युवकों का अस्पताल में इलाज जारी हैजानकारी के मुताबिक, तीनों युवक महूआ शराब बनाने के लिए टैंक में उतर गए थे। इसी बीच टैंक में से गैस निकलने लगी और तीनों बेहोश हो गए। जब इन तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया तो एक युवक को मृतक घोषित कर दिया गया और बाकी 2 का अब भी इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html