google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इमलीचट्टी स्थित एक मॉल में छिपाई गई अवैध शराब बरामद...

Jan 4, 2024
1 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

मुजफ्फरपुर - लेकिन प्रतिदिन किसी न किसी जगह से शराब बरामद की खबरें सामने आती रहती हैं, बिहार में ऐसे कहने को तो शराबबंदी है | इस बीच प्रदेश के मुजफ्फरपुर से मॉल से शराब बरामद की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी स्थित एक मॉल में अवैध शराब की खेप छिपाई गई है।


इसी सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर मॉल में छापेमारी की गई। टीम ने सभी फ्लोर पर छानबीन की। इसी दौरान ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम से टीम ने अवैध शराब बरामद किया। पुलिस ने मॉल के मैनेजर अविनाश गुप्ता को मौके से हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


उत्पाद विभाग के प्रभारी एसपी कुमार अभिनव ने बताया कि एक मॉल से शराब बरामद हुई है। मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोई ग्राहक यहां शराब छोड़कर गया या किसी कर्मचारी ने यहां शराब रखी थी। इस घटना के बाद इलाके में लोग हतप्रभ हैं। पुलिस जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html