iPhone चार्जिंग में लगाकर सो जाते हैं बगल में तो हो जाइये सावधान,Apple ने दी ये गंभीर चेतावनी.....

Apple ने अपने यूजर्स के लिए फोन चार्ज करने का सही तरीका बताया। और साथ ही रात में अपना आईफोन चार्जिंग में लगाकर बगल में रखकर सो जाते हैं तो Apple ने आपके लिए एक चेतावनी दी है | कंपनी ने कहा है कि जहां फोन चार्ज हो रहा है उसी जगह पर सोना बेहद खतरनाक है. कंपनी ने फोन चार्ज करने का सही तरीका बताया है | Apple ने कहा, "चार्जिंग में लगे फोन को पास रखकर सोने से आग, इलेक्ट्रिक शॉक, डैमेज का खतरा बढ़ जाता है | " कंपनी ने कहा कि डिवाइस, पावर एडॉप्टर या वायरलेस चार्जर पर न सोएं और इन्हें हमेशा वहीं रखना चाहिए जहां पर वेंटिलेशन अच्छा हो |
पिछले कुछ महीनों में हजारों यूजर्स ने अपने आईफोन के हद से ज्यादा गर्म होने की शिकायत की है। कई यूजर्स ने यह भी दावा किया है कि फोन इतना गर्म हो गया कि वह हैंग ही हो गया।
एपल ने अपनी चेतावनी में यह भी कहा है कि चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा चार्जिंग केबल से भी चार्जिंग के दौरान दूर ही रहे हैं, क्योंकि इससे कोई बड़ी घटना हो सकती है। Apple के मुताबिक चार्जिंग के दौरान या चार्ज हो जाने के बाद भी आईफोन को तकिए या गद्दे के नीचे रखकर ना सोएं। इसके अलावा एपल ने कहा है कि सस्ते या किसी भी चार्जिंग केबल या एडाप्टर से अपने फोन को चार्ज ना करें। कोशिश करें कि आप अपने फोन को आधिकारिक चार्जर से ही चार्ज करें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments