मां नही बन सकती तो की बच्चे की चोरी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली के रोहिणी जिले की पुलिस ने नवजात बच्ची के अपहरण के ब्लाइंड केस को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया है.
रोहिणी के डीसीपी गुरइकबाल सिंह के मुताबिक, आरोपी महिला ने पकड़े जाने के बाद बताया कि उसकी मां बनने की इच्छा थी. मगर, वह मां नहीं बन सकती थी. लिहाजा, उसने अस्पताल से बच्ची को उठा लिया था. डीसीपी ने बताया कि 3 जनवरी को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी की उसकी नवजात बच्ची का किसी ने अपहरण कर लिया है. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब महिला बीएससी हॉस्पिटल के लेबर वार्ड में एडमिट थी.
महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले अस्पताल के अंदर-बाहर और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. एक सीसीटीवी कैमरे में महिला लेबर वार्ड के कॉरिडोर से बच्ची को ले जाते हुए नजर आई.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments