google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जींस पहनकर पहुंच रहे मंदिर तो नहीं मिलेगी प्रवेश, आगामी नवरात्रि को लेकर सख्त नियम लागू...

Oct 9, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी , मुरादाबाद के प्राचीन काली माता मंदिर में आगामी नवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में महिलाओं को जींस आदि जैसे वस्त्र पहन कर आने को लेकर मंदिर में प्रवेश पर रोक के पोस्टर लगाए। एक श्रद्धालु महिला ने बताया कि ऐसा पहनावा दूसरे लोगों की भावनाओं पर भी असर डालते हैं। मर्यादित पहनावा हमारी पारंपरिक वेशभूषा है और मंदिर के लिए तो बहुत जरूरी है।


इससे पहले मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित पागल बाबा मंदिर में भी अब अमर्यादित कपड़े पहनकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मंदिर प्रबंधन ने प्रवेश और निकास द्वार के बाहर इस सूचना के बैनर लगाए थे। मंदिर के प्रबंधक बलदेव चतुर्वेदी ने बताया कि छोटे कपड़े, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी फटी जींस, फ्राक आदि पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर नहीं आने दिया जाएगा।


साथ ही वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा था। इसी तरह बेलवन के लक्ष्मी जी के मंदिर के साथ ही बरसाना के राधारानी मंदिर में भी अमर्यादित कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html