google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अगर आज से ही अपना लेंगे ये 5 आदतें, नहीं पड़ेगी डॉक्टर और दवाइयों की जरूरत...

Dec 13, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी है जिसमें लोग सेहत को सही सलामत रहने के लिए खाने से ज्यादा दवाइयां खा रहे हैं और हॉस्पिटल के चक्कर काट रहे हैं तो अगर आप इन चीज़ों से बचे रहना चाहते हैं तो इन टिप्स पर करें गौर।

Health Tips: खानपान और लाइफस्टाइल की खराब आदतें आज ऐसी-ऐसी बीमारियों की वजह बन रही हैं जिन्हें ठीक करने के लिए डॉक्टर और दवाइयों के लिए अच्छे-खासे पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। कई बीमारियों को तो इतने पैसे खर्च करने के बाद भी पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता बस कंट्रोल में ही रखा जा सकता है, जैसे- डायबिटीज़, मोटापा और बीपी। तो अगर आप डॉक्टर की मंहगी फीस और दवाइयों में अब और ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते, तो यहां दिए जा रहे हेल्थ टिप्स को आज से भी शुरू कर दें फॉलो करना। 1. धूप सेंकें सुबह की धूप बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों की मजबूत बनाता है। इसके अलावा धूप सेंकने से कई तरह की स्किन समस्याएं भी दूर रहती हैं। और तो और सुकून भरी नींद के लिए भी धूप का सेवन जरूरी माना गया है क्योंकि इससे शरीर में मेलाटोनिन हॉर्मोन पैदा होता है जो अच्छी नींद के लिए जरूरी माना गया है और थोड़ी देर धूप में बैठने से स्ट्रेस भी दूर होता है। 2. रोजाना वर्कआउट करें रोजाना 20-30 मिनट का समय जरूर निकालें वर्कआउट करने के लिए। यकिन मानिए इससे आप न सिर्फ बॉडी को फिट रख सकते हैं बल्कि अपनी उम्र के भी कई साल बढ़ा सकते हैं। वर्कआउट का मतलब जिम जाकर घंटों पसीना बहाना नहीं होता बल्कि घर के नॉर्मल कामकाज से भी आसानी से खुद फिट रहा जा सकता है। तो योग, रस्सी कूदना, पैदल चलना जैसी कई एक्टिविटीज़ हैं जिनके लिए किसी भी तरह के इनवेस्टमेंट की जरूरत नहीं और इनके फायदे ही फायदे हैं। 3. हेल्दी डाइट लें कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, हार्ट प्रॉब्लम्स जैसी खतरनाक बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट से ऑयली, मसालेदार और जंक फूड को पूरी तरह से आउट कर दें। चीनी व नमक की मात्रा भी कम कर दें। सादा भोजन करें जिससे शरीर ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है और एक जो सबसे चीज़ फॉलो करना है वो है खाने का समय निर्धारित करना। 4. भरपूर मात्रा में पानी पीएं बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ ही शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स के लिए भी पानी बहुत जरूरी है। दिनभर में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूरी पीएं। गुनगुना पानी पीना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे पाचन तो सही रहता ही है साथ ही मोटापा भी कंट्रोल किया जा सकता है। 5. 6-8 घंटे की नींद लें नींद का बहुत बड़ा रोल है शरीर और मन को स्वस्थ रखने में। सुकून भरी नींद आप दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक फील करते हैं। किसी काम पर फोकस कर सकते हैं। याद्दाश्त दुरुस्त रहती है और डाइजेशन भी सही रहता है। तो अच्छी नींद के लिए बिस्तर पर जाने के बाद मोबाइल, टीवी आदि का इस्तेमाल न करें तो बेहतर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html