google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेना में सिलेक्शन नहीं हुआ तो बन गया लेफ्टिनेंट........

Jul 23, 2023
1 min read












लखनऊ एसटीएफ की टीम ने मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम के साथ मिलकर एक फर्जी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया है | आरोपी वायु सेना का एयरफोर्स का अधिकारी बनकर बेरोजगार युवाओं को भर्ती कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने का काम करता था | एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर ने बताया कि कई दिनों से लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत कई जगहों से यह सूचना मिल रही थी कि भारतीय वायुसेना में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके लाखों रुपये हड़पे जा रहे हैं, जिसके बाद एसटीएफ के अलग-अलग जिलों की यूनिट को सक्रिय किया गया था | लखनऊ एसटीएफ यूनिट को सूचना मिली कि चिनहट थाना इलाके में बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाला शख्स उत्कर्ष पांडे लखनऊ से दिल्ली भागने की फिराक में है, जिसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया | एएसपी के मुताबिक, आरोपी ने भारतीय सेना की एक्स-वाई ग्रुप और एनडीए की परीक्षा दी थी, जिसमें वह फेल हो गया और यहीं से शर्मिंदगी की वजह से उसने झूठ बोलना शुरू कर दिया. वह लोगों को गुमराह करता रहा है कि उसकी ट्रेनिंग तेलंगाना में चल रही है | जब कोरोना आया तो उसने घरवालों को बताया कि महामारी की वजह से ट्रेनिंग रोक दी गई, इसके बाद वह लखनऊ में किराए के एक मकान में रहने लगा और फूडशॉप खोलकर काम करने लगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html