google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चुनाव में कांग्रेस सरकार बनी तो पटवारी भर्ती परीक्षाओं की जांच कराएगी कांग्रेस...

Aug 1, 2023
1 min read




















प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते की कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराई जा रही है। इस मामले में सोमवार को कांग्रेस विधायक ने पत्रकार वार्ता कर सरकार से सवाल पूछने के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर समिति बनाकर जांच कराने की बात कही है।

खेल किन लोगों ने किया

विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो मप्र में होने वाली सरकारी भर्ती परीक्षाओं की नए सिरे से जांच करवाएंगे। पीसी शर्मा ने कहा है कि- व्यापम घोटाले की हैट्रिक लगाते हुए व्यापम-3 घोटाला, जोकि पटवारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से सामने आया है, इसमें करोड़ का खेल किन लोगों ने किया है सामने आना चाहिए। कांग्रेस ने इन पांच बिंदुओं पर सरकार से जवाब मांगा है।

जिम्मेदार कौन है?

विधायक शर्मा ने राज्य सरकार के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि पटवारी भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार कर बच्चों के भविष्य पर रोक लगाने का जिम्मेदार कौन है? दरअसल, पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने जबलपुर उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। सोमवार मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नोटिस जारी कर 3 हफ्ते में जवाब मांगा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html