google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सिक्ख लंगर लगाना जानते है तो अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोलना भी जानते है....

Sep 19, 2023
2 min read






































































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • भिलाई में सिक्ख युवक की हत्या को लेकर प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल ने अपना समर्थन दिया....

भिलाई खुर्सीपार में सिक्ख युवक मलकीत सिंह की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई | क्योंकि उसने हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था इस घटना को लेकर सिक्ख समाज में व्यापक रोष व्याप्त है |भिलाई सिक्ख पंचायत और मृतक मलकीत के परिजन पिछले तीन दिन से थाने के सामने धरने पर बैठे है | पुलिस प्रशासन दबाव में कुछ आरोपियों को बचा रही है | मृतक मलकीत के साथ एकमात्र चश्मदीद गवाह के अनुसार जिस युवक ने अन्य लोगो के साथ घटना को अंजाम दिया है वह एक बड़े नेता का करीबी है, भिलाई में इस घटना को लेकर बंद का आह्वान किया गया था | जो पूर्णतः सफल रहा भिलाई सिक्ख पंचायत चेंबर आफ कामर्स छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन और विश्व हिंदू परिषद द्वारा बुलाए इस बंद को लोगो ने स्वफूर्त समर्थन दिया छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने मांग की दोषी तत्वों को बिलकुल भी न बख्शा जाए | पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दोनो छोटे बच्चो की मुफ्त शिक्षा आरोपियों का प्रकरण फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाया जाए और मृतक की पत्नी को शासकीय नौकरी दी जाए आज के बंद के बाद सिक्ख पंचायत यह निर्णय लेगी की आगे प्रदर्शन का क्या स्वरूप रहेगा | छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा महासचिव गगन सिंह हंसपाल पप्पू सलूजा सहित अन्य प्रमुखों ने कहा की सिक्ख समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है | सिक्ख मानवता की सेवा और जुल्म के खिलाफ लड़ने वाली कौम है | अगर सिक्ख समाज लंगर लगाना जानता है, तो मोर्चा भी लगाना जानता है प्रशासन इस मामले में बगैर किसी दबाव के उचित कार्यवाही करे और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे परिवार को उचित मुआवजा देवे |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html