google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मैनपाट पिकनिक, खत्म हो गया हो तो जनता की समस्यायों पर ध्यान दे सरकार-गोपाल साहू....

Jul 10, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

रायपुर:- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने भाजपा के मैनपाट में मंथन शिविर पर कहा है कि राज्य सरकार घूमने-फिरने और प्रचार और दिखावे में लगी।राज्य में बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, वन कटाई, बदहाल शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे चल रहे हैं, सरकार घूमने में व्यस्त है। जबकि छत्तीसगढ़ की जनता सरकार से असल काम, ज़मीनी विकास और समस्याओं के समाधान की अपेक्षा कर रही है।जिस मैनपाट में शिविर लगा है वहां हसदेव जंगल कट रहा है और सरकार मैनपाट में विकास यात्रा के नाम पर मौज कर रही है।

प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई शहरों की निचली बस्तियां जलमग्न हो चुकी हैं, लेकिन सरकार का ध्यान लोगों की समस्याओं की बजाय मैनपाट में पिकनिक पर है। बारिश में राहत और बचाव कार्य कहीं नहीं दिख रहे हैं। नया सत्र शुरू हुए एक महीना हो चुका है और बच्चों को अब तक किताबें नहीं मिली हैं। मानसून सक्रिय है, लेकिन किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहे। सोसाइटियों में अब तक उर्वरक की आपूर्ति नहीं हुई है, जिससे खरीफ फसल की बुआई प्रभावित हो रही है। सरकार जानबूझकर खाद की किल्लत पिछले साल खरीदा गया 30 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान अब भी खुले में संग्रहण केंद्रों में पड़ा है और मानसून की बारिश में भीग चुका है। सरकार की लापरवाही से बर्बाद किया जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, जनता अब सरकारी अस्पताल में इलाज कराने से डर रही है क्योंकि उन्हें पता है की वे सरकारी अस्पताल गये तो लापरवाही से उनकी मौत पक्की है। जनता बिजली दरों से परेशान है।


आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार को आगाह करते हुए कहा कि अब जनता समझदार हो गयी है और अब जनता को सिर्फ बोलने वाले नहीं, बल्कि काम करने वाले नेता चाहिए।


मिहिर कुर्मी

प्रदेश मीडिया प्रभारी

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

8461830001

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html