google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

KYC पूरा नहीं हुआ तो 31 जनवरी से काम नहीं करेगा FASTag.....

Jan 23, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

NHAI ने 31 जनवरी, 2024 से प्रभावी होने वाली एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम "एक वाहन, एक FASTag" है. इस पहल का उद्देश्य एक ही वाहन के लिए एक से अधिक FASTags के उपयोग को रोकना है. NHAI के अनुसार, वर्तमान में कई वाहन मालिक एक ही FASTag को कई वाहनों में उपयोग करते हैं. इससे टोल कलेक्शन प्रोसेस में इरेगुलेरिटीज हो सकती हैं, जैसे कि टोल भुगतान में देरी, टोल लेन में भीड़ और टोल चोरी.

एक वाहन, एक FASTag पहल इन समस्याओं को दूर करने में मदद करेगी. यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक वाहन के लिए एक अद्वितीय FASTag हो, जिससे टोल कलेक्शन प्रोसेस अधिक कुशल और पारदर्शी हो जाएगी. इस पहल के तहत, NHAI उन सभी FASTags को ब्लॉक कर देगा जिनकी KYC पूरी नहीं है.

कैसे FASTag केवाईसी स्टेटस करें चेक

- FASTag वेबसाइट https://fastag.ihmcl.com पर जाएं.- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.- लॉग इन करने के बाद, डैशबोर्ड मेनू पर जाएं.- डैशबोर्ड के दाईं ओर "My Profile" ऑप्शन चुनें.- "My Profile" पेज पर, आपकी FASTag डिटेल्स दिखाई देगी.- यदि आपका KYC पूरा हो गया है, तो "KYC Status" के रूप में "Completed" दिखाई देगा.

कैसे केवाईसी करें अपडेट

- प्रोफाइल सब सेक्शन पर क्लिक करें.- Customer Type सेलेक्ट करें.- अपने आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपलोड करें.- अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.- "Submit" बटन पर क्लिक करें.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html