google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

ओडिसा में सरकार बनने पर भाजपा बाहरी की बजाय ओडिसा के बेटे को बनाएगी मुख्यमंत्री :- ओपी चौधरी |

  • ओडिसा में सरकार बनने पर भाजपा बाहरी की बजाय ओडिसा के बेटे को बनाएगी मुख्यमंत्री :- ओपी चौधरी |

  • ओडिसा बृजराजनगर विधान सभा के रंगाली में आयोजित सभा में बीजेडी सरकार पर जमकर बरसे छत्तीसगढ़ के वित मंत्री ओपी |

ree

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायगढ़ :- ओडिसा में पदम फूल की सरकार बनने पर ओडिसा के बेटे को मुख्यमंत्री बनाए जाने मोदी के वादे से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ओडिसा बृजराजनगर विधान सभा के रंगाली में आयोजित सभा में बीजेडी सरकार पर जमकर बरसे और पांड्यांन को बाहरी बताकर आड़े हाथो भी लिया। ओपी के धुआंधार प्रचार से सत्ता धारी बीजेडी बैकफुट में नजर आ रही और ओडिसा छत्तीशगढ़ सीमा से लगे विधान सभा एवम लोकसभा सीटो में ओपी चौधरी बतौर स्टार प्रचारक धुंआधार प्रचार कर रहे।ओपी ने कहा चंद दूरी में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा सरकार किसानों को प्रति एकड़ 3100 क्विंटल के हिसाब से 65100 रूपए दे रही वही यहां की बीजेडी सरकार किसानों का शोषण कर रही है और प्रति एकड़ 27800 दे रही। बीजेडी की जगह यदि भाजपा की सरकार बनी तो भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा के नाम पर शुरू की जाने वाली योजना के तहत ओडिसा की महिलाओ पचास हजार रूपए का लाभ मिलेगा। ओडिसा की हर सभा में ओपी अपने चिर परिचित अंदाज में यह बता रहे है कि छह महीने पहले ही छत्तीशगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार थी बतौर विपक्ष छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा ने यह विश्वास दिलाया था कि भाजपा की सरकार ना केवल मोदी की गारंटी को पूरा करेगी बल्कि भूपेश सरकार के मफियाराज व आतंक से मुक्ति भी दिलाएगी। मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा जताया और विष्णु देव सरकार बनते ही मोदी की गारंटी के तहत राम लला दर्शन योजना महतारी वंदन योजना 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से एक मुश्त भुगतान करने के वादे को पूरा किया गया। राम लला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए ओपी ने बताया मोदी सरकार ने 500 साल का वनवास खत्म कर राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया। राम लला दर्शन योजना के तहत आम जनता का सारा खर्चा विष्णु देव साय सरकार वहन करती है। भाजपा पर महिलाओ के भरोसे का उल्लेख करते हुए ओपी ने कहा छत्तीस गढ़ में हर माह की पहली तारीख को सत्तर लाख महिलाओ को खाते में प्रति महिला को एक हजार हस्तांतरित किए जाते है। ओडिसा और छत्तीसगढ़ के मध्य रिश्तेदारी का उल्लेख करते हुए ओपी ने कहा ओडिसा की जनता को छत्तीशगढ़ में निवास रत अपने रिश्तेदारों से विष्णु देव साय सरकार के भरोसे की सच्चाई जान कर ओडिसा में भी पदम फूल की सरकार बनानी चाहिए। भाजपा की सरकार ओडिसा की दशा ओर दिशा बदलने में कामयाब रहेगी। ओपी ने स्वयं को पड़ोसी राज्य का बताते हुए कहा मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाकर धारा 370 हटाकर एवम भारत को विश्व गुरु बना कर 2014 से लगातार आपके द्वारा दिए गए एक एक वोट का सदुपयोग देश हित में किया हैं। ओपी ने ओडिसा के मतदाताओं को बताया पदुम फूल के पक्ष में दिया गया एक एक वोट राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगा। मंच से ओपी ने सुरेश पुजारी एवम प्रदीप पुरोहित के लिए जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा सत्ता की असली चाबी जनता के पास होती है। बड़े व महान कार्य जनता के आशीर्वाद और समर्थन से पूरे किए जा सकते है। अपने जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए ओपी ने कहा वे मोदी सरकार के नीति रीति से प्रभावित होकर 13 साल की कलेक्टर की नौकरी छोड़ी और राजनीति में सेवा हेतु भाजपा प्रवेश किया। अपने जीवन के कठिन समय का उल्लेख करते हुए कहा खरसिया में पहला चुनाव हारने के बाद उन्होंने हिम्मत नही हारी बल्कि भूपेश सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका और आतंक शोषण की दासता से मुक्ति दिलाई । उनके चुनाव प्रचार के दौरान ओडिसा से रायगढ़ आने वाले लोगो के प्रति भी ओपी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा रायगढ़ वासियों द्वारा दी गई बड़ी जीत का यह कर्ज मैं कभी नहीं उतार पाऊंगा। जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है उसे हर पल निभाने का प्रयास करता रहूंगा।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html