google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भूपेश अगर हिंदू हैं तो राहुल को रामलला के मंदिर लेकर जाएं- बिस्वा शर्मा...

Sep 21, 2023
2 min read



































































































































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • युवाओं को भत्ता नहीं, रोजगार चाहिए...

  • तेलंगाना में महिलाओं को पैसा देंगे तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं दिया...

  • छत्तीसगढ़ में होगा सत्ता परिवर्तन....

रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जरा भी हिन्दू हैं तो राहुल गांधी को रामलला के मंदिर लेकर जाओ। यदि चुनावी हिन्दू मात्र नहीं हैं तो राहुल को अयोध्या लेकर जाएं। कांग्रेस दुनिया की सबसे बड़ी साम्प्रदायिक पार्टी है। भाजपा वसुधैव कुटुम्बकम, सबका साथ सबका विकास की धारणा पर काम करती है।


छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि मैंने जनता के बीच महसूस किया कि छत्तीसगढ़ की जनता ऐसी सरकार चाहती है कि कहीं बाबर का नाम नहीं रहे। हर जगह प्रभु श्री राम का नाम ही रहे। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनेगा।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा के पटल पर रखा। यह कदम महिला उत्थान की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की जगह 1 लाख रुपए भत्ता दे रही है। बेरोजगारी भत्ता क्यों? रोजगार क्यों? हमारे युवाओं को भत्ता नहीं रोजगार चाहिए। हमने 1 लाख नौकरी देने का वादा किया था, 90 हजार सरकारी नौकरी दे दी है। तेलंगाना के लिए कांग्रेस कह रही है कि चुनाव जीते तो महिलाओं के खाते में पैसा देंगे। छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों ने क्या बिगाड़ा है। यहां क्यों नहीं दिया।


धान खरीदी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना नाम कहाँ से आ गया। क्या राजीव गांधी फाउंडेशन से पैसा दे रहे हैं क्या कांग्रेस पैसा दे रही है? छत्तीसगढ़ का पैसा छत्तीसगढ़ के किसान को देते हैं और नाम राजीव गांधी का लेते हैं। मोदी 2100 रुपये देते हैं तो वह क्यों नहीं बताते। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक अच्छे कांग्रेसी टीएस सिंहदेव हैं। खुलकर बोलते हैं कि मोदी सब कुछ दे रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html