सड़क खोदकर प्लांट किया गया था IED बम, बड़ी नक्सली साजिश से बचे जवान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दंतेवाड़ा- नक्सलियों के नापाक मंसूबे को जवानों ने ध्वस्त किया है | नक्सली सड़क खोदकर आईईडी (IED) प्लांट करने वाले थे | जिसपर सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने कार्रवाई की है | इस तरह से आईईडी प्लांट कर नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे | यह मामला अरनपुर थाना क्षेत्र का है|
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने सड़क पर आईईडी प्लांट किया था, नक्सलियों के इस नापाक मंसूबे को जवानों ने नाकाम किया है | नक्सलियों द्वारा अरनपुर थाना क्षेत्र में आईईडी लगाने गड्ढा खोदा गया था | यह कार्रवाई बीएसएफ, सीआरपीएफ और अरनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की है | वहीं मौके से ब्लास्टिंग वायर सहित इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments