शिव मंदिर के मलबे में दबी बहेन को उसकी अंगूठी से पहचाना.......

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने कहर ढाया है | शिमला में बीते दिनों हुई बारिश ने जमकर तबाही मच रही है | इसी बीच बीते सोमवार को समरहिल का शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया था | भूस्खलन की चपेट में आए शवों की हालात इतनी खराब है कि इन्हें देख पहचानना तक मुश्किल हो रहा है | समरहिल के शिव मंदिर में एक महिला का ऐसा शव निकाला गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी | अपनों को जिंदा देखने के इंतजार में पहुंची भारी भीड़ में एक महिला उसी समय भावुक होकर टूट पड़ी, जब उसने मृत महिला के हाथ में अपनी बहन की ही अंगूठी और मौली बंधी देखी | अंगूठी से बहन ने शव की शिनाख्त कर ली. इसके बाद महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments