ICMR-पुरुषों के लिए आ गया गर्भनिरोधक इंजेक्शन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने में 99 फीसदी रूप से कामयाब गर्भनिरोधक इंजेक्शन आ गया है....
खुद आईसीएमआर ने कई सालों की रिसर्च के बाद इसको मंजूरी दी है.......
पुरुषों के गर्भनिरोध पर पिछले सात साल से रिसर्च कर रहे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है | दरअसल, ICMR ने पुरुष गर्भनिरोधक रिसग (RISUG) को सुरक्षित और इफेक्टिव पाया है | रिसग एक नॉन-हार्मोनल इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक है जो प्रेग्नेंसी को रोकने में सफल है |
इस रिसर्च में 303 पुरुष शामिल हुए थे | बताया जा रहा है कि यह पुरुषों के लिए पहला सफल गर्भनिरोधक इंजेक्शन है जो लंबे समय तक पार्टनर की प्रेग्नेंसी को रोक सकता है |
इंटरनेशनल ओपन एक्सेस जर्नल एंड्रोलॉजी में पब्लिश ओपन-लेबल और नॉन-रेंडमाइज्ड फेज-III स्टडी के रिजल्ट के मुताबिक, 303 हेल्दी, सेक्सुअली एक्टिव और विवाहित लोग जिनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच थी, उन्हें फैमिली प्लानिंग क्लीनिक्स से चुनकर इस रिसर्च में शामिल किया गया. इन लोगों को 60 मिली ग्राम रिसग दिया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments