ICC वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का फोटोशूट हुआ आगरा ताजमहल में....

भारत में होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की ट्रॉफी बुधवार की सुबह आगरा स्थित ताजमहल पहुंची। खेल प्रेमियों के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का उत्साह चरम पर है | क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है | आयोजन में 50 दिन से कम का समय रह गया है | आईसीसी ने प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है | बुधवार सुबह ताजमहल में क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी लाई गई |ट्रॉफी का फोटोशूट किया गया | जोश से भरपूर क्रिकेट प्रेमियों में ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनवाने की होड़ मच गई | मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के भीड़ को काबू करने में पसीने छूट गए |
आईसीसी ने ताजमहल में ट्रॉफी के फोटो और वीडियो शूटिंग की इजाजत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से मांगी थी | 12 वर्षों के अंतराल पर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होने से खेल प्रेमी जबरदस्त उत्साहित हैं | भारत में अक्टूबर और नवंबर के बीच 48 वनडे मैच खेले जाने हैं |पहला मैच 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर अहमदाबाद में खेला जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments