google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज से...इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला...

Oct 5, 2023
2 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच आज दोपहर 2 बजे से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. सफेद गेंद के क्रिकेट की परिभाषा ही बदल देने वाले इंग्लैंड क्रिकेट की स्वर्णिम पीढ़ी के क्रिकेटर चोटों से प्रभावित न्यूजीलैंड के खिलाफ आज वर्ल्ड कप में अपने अभियान काआगाज करेंगे तो उनका इरादा 2019 फाइनल को दोहराने का होगा. इंग्लैंड की टीम युवा नहीं है, लेकिन जोस बटलर की कप्तानी में वह तीसरा वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार है |


इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप भी 2 बार जीता था. दूसरी ओर अभी तक आईसीसी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी न्यूजीलैंड टीम के सामने कई समस्याएं हैं. कप्तान केन विलियमसन अभ्यास मैच खेलने के बावजूद पहला मैच नहीं खेल पाएंगे |

वहीं, तेज गेंदबाज टिम साउदी भी पहले मैच में उपलब्ध नहीं हैं. दोनों सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. अहमदाबाद की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है और इंग्लैंड के पास बेहतरीन बल्लेबाजों की पूरी जमात है. इसके अलावा बेन स्टोक्स भी संन्यास का फैसला वापिस लेकर लौट आए हैं. घुटने की दिक्कत के कारण वह भले ही बतौर गेंदबाज उतना योगदान नहीं दे सकेंगे, लेकिन बड़े मैचों में वह कमाल करने में माहिर हैं |


प्लेइंग इलेवन …. इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीसे टॉपली, गुस एटकिंसन |

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कोंवे, विल यंग, केन विलियमसन (पहले मैच में उपलब्ध नहीं), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html