google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

3 लाख की रिश्वत रकम के साथ IAS अधिकारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई....

Oct 12, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हरियाणा का एक और आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हुआ है। खबर है कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी आईएएस अधिकारी जयवीर आर्य समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि उन्हें नजदीक के जिले में पोस्टिंग के नाम पर ₹3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। बता दें कि कल ही जयवीर आर्य से पहले आईएएस विजय दहिया को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।


इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल की टीम ने पहले एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह सारा पैसा अन्य अधिकारियों के माध्यम से एमडी आईएएस जयवीर सिंह आर्य के पास जाना है। गौरतलब है कि आईएएस विजय दहिया के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने हरियाणा में एक और आईएएस जयवीर आर्य को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है।


एंटी करप्शन ब्यूरो ने हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी जयवीर आर्य समेत 3 आरोपियों को पोस्टिंग दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 अधिकारी मौके से फरार हो गए। देर रात पंचकूला स्थित एसीबी थाने में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया और रात में तीनों आरोपियों का मेडिकल कराया गया। आज सुबह इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल की जाएगी। जानकारी के अनुसार हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन में महिला अधिकारी डीएम पद पर तैनात हैं। दलाल के माध्यम से महिला अधिकारी को दूर के जिलों में ट्रांसफर करने का डर दिखाया गया और बाद में नजदीक के जिलों में तैनाती के लिए महिला अधिकारी से पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। बाद में तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html