google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सिराज की IAS अवनीश शरण ने की जमकर तारीफ, ट्विट कर कही बड़ी बात....

Sep 18, 2023
1 min read








































































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छग के IAS अधिकारी अवनीश शरण ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सिराज की तारीफ की है. दरअसल सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद प्राइज मनी के तौर पर 5000 यूएस डॉलर दिए गए। यानी कि करीब 4,15,451 भारतीय रुपये। लेकिन सिराज ने अपनी ये सारी धनराशि श्रीलंका के ग्राउंड स्टाफ को दे दी। सिराज के इस अच्छे काम के लिए मैच के बाद उनकी प्रशंसा जमकर की जा रही है।


बता दें कि श्रीलंका में एशिया कप के दौरान लगभग हर मुकाबले में बारिश ने बाधा डाली। लेकिन श्रीलंका के ग्राउंड स्टाफ ने हर एक मुकाबले में मैदान को सही करने में पूरा जोर लगाया। जिसके चलते मैचों का निर्णय निकल पाया।


बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लंका को मात्र 50 रन पर ऑलआउट कर दिया।


जिसके बाद टीम इंडिया ने आसानी से 6.1 ओवर्स में ये मुकाबला जीत गई। इस मैच के हीरो मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने 6 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। सिराज को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। जिसके बाद उन्होंने एक और दिल जीतने वाला काम किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html