लाईमलाईट में रहने वाले आईएएस अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है | अभिषेक सिंह ने गुजरात विधानसभा में ऑब्जर्वर की ड्यूटी के दौरान कार के आगे फोटो खिंचवाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया था जिससे काफी चर्चा में आए थे | विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारी के आचरण को ठीक नहीं माना गया था और उन्हें ऑब्जर्वर की ड्यूटी से हटा दिया गया था |
हालांकि, उसके बाद अभिषेक सिंह ने नियुक्ति विभाग में रिपोर्ट नहीं किया था | इसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारी को निलंबित करके राजस्व परिषद से अटैच कर दिया था | लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक आईएएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की डीएम हैं | अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments