google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दीक्षा नगर गुढ़ियारी में 18 करोड रुपए की लागत के पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन शीघ्र करूंगा : मुणत....

Jul 14, 2025
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

  • सरोना में खिलाड़ियों ने की खेल मैदान की मांग मुणत ने पटवारी को बुलाकर 2 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध कराने को कहा


  • जनता को सीधे संवाद में जोड़ने वाला मूणत का जनचौपाल आयोजन जारी


  • शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मूणत ने दिया निर्देश


  • डेढ़ साल में संत रविदास और ठक्करबापा वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर


  • सरकारी सेवाओं में समस्याओं के लिए कलेक्टर और विधायक से सीधे संपर्क का भरोसा


  • मूणत का जनता से अपील: बच्चे पढ़ाएं बेटियों को आगे बढ़ाएं, आप सब मेरे परिवारजन हैं


  • संत रविदास और ठक्करबापा वार्ड में करोड़ों के विकास कार्यों का लेखाजोखा पेश किया*


रायपुर:-रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने रविवार को संत रविदास वार्ड (क्रमांक 70) और ठक्करबापा वार्ड (क्रमांक 17) में जन चौपाल आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल का लेखाजोखा जनता के समक्ष प्रस्तुत किया और सभी को सावन मास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र महादेवघाट से लेकर सरोना तक शिव की नगरी है, जहां सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर आते हैं। शिवभक्तों की सुविधा, सुरक्षा और भावनाओं का विशेष ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

जन चौपाल में बिजली, जल, नाली, सड़क, सफाई, स्कूल, शौचालय, पेंशन, राशन जैसी कई समस्याएं सामने आईं, जिन पर विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मूणत ने अधिकारियों को चेताया कि कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी कार्यों की निगरानी सीधे की जा रही है।

विधायक मूणत ने कहा कि मैं वह नेता नहीं हूं जो केवल चुनाव के समय अपनापन दिखाए। मैं राजनीति में नाम या पद के लिए नहीं आया हूं, सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। आप सब मेरे परिवारजन हैं। हमारा रिश्ता सिर्फ जनता और जनप्रतिनिधि तक सीमित नहीं है। आप सभी की चिंता मेरी अपनी चिंता है। कोई भी सरकारी सेवा में दिक्कत आती है तो मुझे सीधे फोन करें।

उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की तरक्की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूलों से जुड़ी कोई मांग हो या महतारी वंदन योजना का पैसा न आ रहा हो तो मुझे बताएं, मैं आपका भाई हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी योजना में भ्रष्टाचार की आशंका हो, तो सीधे मेरे कार्यालय तक जानकारी पहुंचाएं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मूणत ने बताया कि संत रविदास वार्ड में अब तक 720.32 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 56 लाख रुपये के कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 522.50 लाख रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा 121.82 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हो चुका है। वहीं, ठक्करबापा वार्ड में 197 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 23 लाख के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 95 लाख रुपये के कार्य प्रगति पर हैं और 37 लाख रुपये के कार्य स्थल विवाद के कारण रुके हुए हैं।

मूणत ने दोहराया कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है, जिससे विकास को नई गति मिली है और यह रफ्तार आगे और तेज होगी। उन्होंने कहा कि काम रुकेंगे नहीं, जनहित के हर कार्य को प्राथमिकता मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विधायक के जनसंपर्क और जनसुनवाई की शैली की सराहना की। एक युवा ने कहा कि मूणत जैसे नेता लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा देते हैं। एक गृहिणी ने कहा कि अब अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, एक मंच पर सभी विभागों से संवाद हो जाता है। एक बुजुर्ग ने कहा कि मूणत का व्यवहार यह दर्शाता है कि वे वास्तव में जनता के साथ हैं, न कि केवल मंचों पर दिखने वाले जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम के अंत में मूणत ने कहा कि किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए आप मुझसे सीधे संपर्क करें। जन चौपाल इसी उद्देश्य से है कि संवाद बना रहे और समाधान तत्काल हो। हम सब मिलकर रायपुर पश्चिम को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।

---

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html