google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निर्दोषों को न्याय दिलाने करूंगा आमरण अनशन - अमित

Jun 22, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • बलौदा बाजार में न्याय 1 जुलाई से आमरण अनशन करेंगे अमित जोगी

  • बलौदाबाजार घटना पर जोगी निवास में हुई बैठक, शामिल हुए सतमानी समाज और जोगी पार्टी के नेतागण

रायपुर। बलौदा बाजार की घटना को लेकर JCCJ प्रदेश अमित जोगी निर्दोष सतनामी समाज के लोगों को बलपूर्वक झूठे केस में फंसा देने के संबंध में सतनामी समाज के निर्दोष लोगों को रिहा किए जाने और बलौदा बाजार का नाम बाबा गुरुघासीदास के नाम से करने के लिए आगामी 1 जुलाई से बलौदा बाजार में न्याय के लिए आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। आज इसी संबंध में सिविल लाइंस स्थित सीएम हाउस के सामने नवीन जोगी निवास में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसको संबोधित करते हुए अमित जोगी ने कहा सतनामी समाज के साथ बलौदा बाजार घटना कांड में अन्याय हुआ है, एक तरफ तो सतनामी समाज के पवित्र स्थल अमर गुफा में लगे हुए जैतखंभ को समाज विरोधियों के द्वारा क्षति पहुंचाई गई वहीं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर और अमर गुफा घटना के दोषियों की गिरफ्तारी के मांगों को आंदोलन करने पहुंचे समाज के बीच में घुसकर उपद्रवियों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक घटना को अंजाम दिया गया और समाज को बदनाम करने की नियत से अब समाज के निर्दोष लोगों को ही गिरफ्तार कर जेल में डाला जा रहा है वहीं अमर गुफा के दोषियों को आज तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। यह सतनामी समाज को बदनाम करने की एक सोची समझी साजिश है और सतनामी समाज के साथ अन्याय है।

अमित जोगी ने इस पूरे मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और अनुसूचित जाति राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी हस्तक्षेप करते हुए संज्ञान लेने के लिए आग्रह किया है।


आज की बैठक में प्रमुख रूप से JCCJ प्रदेश अमित जोगी, सतनामी समाज के बाबा गुरुगोसाई मनहरण दास, सतनामी समाज की वरिष्ठ नेत्री रीतिदेशलहरा पार्टी महामंत्री महेश देवांगन, सागर सिंह बैंस, उदय चरण बंजारे, प्रवक्ता भगवानू नायक, मनोज बंजारे, रायपुर जिलाध्यक्ष संदीप यदु, संतोषी रात्रे, जीतू बंजारे, संजू धृतलहरे, सुजीत डहरिया, नवनीत चांद, जहीर खान, ईश्वर उपाध्याय, अविरल सिंह, सौरभ झा, गौरव सिंह, शमसूल आलम, नवीन अग्रवाल, गणेश चालक, दीनदयाल कुर्रे, किरण टंडन, भुनेश्वर निषाद, सेष नारायण कुर्रे सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज एवं पार्टी से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html