google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

"गांव के जीरो शहर मा हीरो" फ़िल्म के माध्यम से मैं छॉलीवुड को नई उंचाईयों तक ले जाना चाहता हू...मनोज राजपूत...

Feb 8, 2024
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर- एम आर फिल्म्स के बेनर तले छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध निर्देशक उत्तम तिवारी के निर्देशन में बनी मनोज राजपूत, बॉलीवुड अभिनेता भगवान तिवारी, इशिका यादव, नेहा शुक्ला, इशानी घोष स्टारर फिल्म गांव के जीरो शहर मा हिरो आगामी शुक्रवार 9 फरवरी को भिलाई के चन्द्रा, सूर्यामाल के पीव्हीआर मल्टीप्लेक्स, भिलाई तीन के मुक्ता एवं दुर्ग के अप्सरा, के शेरा शेरा और रायपुर के श्याम टॉकीज, एफएनएक्स भनपूरी, आईनोक्स 36 माल, आईनोक्स अंबूजा माल, पीवीआर मैगनेटो, मिराज सिनेमा नया रायपुर, सहित पूरे छग में 34 सिनेमा घरो में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है। उक्त जानकारी मनोज ले आउटस के संचालक एवं एम आर फिल्म्स के कोऑर्डिनेटर मनोज राजपूत ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

फिल्म के हिरो मनोज राजपूत ने आगे बताया कि इस फिल्म में छत्तीसगढी, भोजपूरी व तेलगू फिल्मों के एक्टर प्रदीप शर्मा, हास्य के धमाका संजय महानंद, छत्तीसगढी फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र चौबे, अर्जुन परमार, पुष्पेन्द्र सिंह, उपासना वैष्णव, सलीम अंसारी, पप्पू चन्द्राकर, जयराम भगवानी, संजीव मुखर्जी सहित छॉलीवुड के कई बडे नामचीन अभिनेताओं ने काम किया है इस फिल्म का भी संगीत छॉलीवुड के बेस्ट संगीतकार सुनील सोनी ने किया है, जबकि कथा,पटकथा, व कुछ गीत उत्तम तिवारी ने लिखा है। इस फिल्म के सहायक निर्देशक अर्जुन परमार है।

उन्होंने आगे बताया कि यह फिल्म युवाओं को प्रेरणा देने वाली फिल्म है जो दुर्ग के धमधा विकासखंड के खजरी गांव के निवासी मनोज राजपूत के जीवन के संघर्ष की कहानी है जो एक गरीब परिवार से शहर आकर छोटा मोटा काम करते हुए किस प्रकार पहले एक बिल्डर्स के साथ ही बडे बिजनेस मैन बनते है और उसके बाद वे छॉलीवुड के हिरों बनते है।

फ़िल्म में 6 गाने सुपरहीट है और इसके अलावा इसमें बॉलीवुड के सुपर एक्टर भगवान तिवारी का पहली बार छत्तीसगढी फिल्म में बेहतरीन अभिनय देखने को मिलेगा वहीं इसमें एक्शन, रोमांस, कमेडी इमोशन सहित वह सभी मसाला फिल्म में है जिसे दर्शक बेहद पसंद करेंगे । इसके अलावा ये फिल्म टेक्निकली बहुत मजबूत है। यह फिल्म मनोज राजपूत के जीवन पर बनी है राजपूत ने आगे कहा कि यह फिल्म सिर्फ फिल्म नही मेरे वास्तविक जीवन संघर्ष की कहानी है। अपने जीवनकाल में कई छोटे से लेकर बडे-बडे मुश्किलों का सामना करके पिछले 15 सालों में किस प्रकार मैं एक सामान्य व्यक्ति से मनोज राजपूत किस प्रकार अपने आपको बिल्डर्स के रूप मेें खडा किया। फिल्म का फिल्मांकन दुर्ग-भिलाई व छग के साथ ही कोलकाता, गोवा के अलावा हैदराबाद के रामोजी स्टूडियों में किया गया है। फिल्म में कुल 6 कर्णप्रिय गाने है |

छ.ग. में पहली बार इतना अधिक प्रचार प्रसार यदि किसी फिल्म के लिए किया जा रहा है वह फिल्म गांव के जीरो शहर म हिरो है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html