google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्नेह और आशीर्वाद पाकर मन अभिभूत हो गया - कुकरेजा....

Nov 4, 2023
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा अपने प्रचार-प्रसार अभियान के दौरान मोमिनपारा, मौदहापारा व शंकरनगर पहुंचे, इस दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों व शंकर नगर की माताओं व बहनों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इससे अभिभूत होकर कुकरेजा ने कहा कि स्नेह और आशीर्वाद पाकर मन अभिभूत हो गया।


चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अजीत कुकरेजा शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित मोमिनपारा पहुंचे, इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समाज के जन प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करते हुए वोट देने की अपील किया। इसके बाद अगले पड़ाव में कुकरेजा मौदहापारा पहुंचे और जुम्मा की जमाज़ के बाद मुस्लिम भाइयों से भेट मुलाकात कर चुनाव संबंधित चर्चा की। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 के शंकर नगर में माताओं और बहनों ने कुकरेजा का फूल और मालाओं से स्वागत किया, इससे अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि मेरे प्रति यह अपार स्नेह और आशीर्वाद पाकर मन अभिभूत हो गया, मैं आप को यह विश्वास दिलाता हूं कि आगे चलकर आप लोगों के हित में ही काम करूंगा।


कुकरेजा ने बताया कि क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, महिलाओ और युवाओं के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में वे अपने लिए वोट मांग रहे है और डोर टू डोर सघन जनसंपर्क लगातार जारी है और उसका प्रतिसाद भी उन्हें मिल रहा है। जहां भी वे जनसंपर्क में पहुंच रहे हैं वहां कई लोग पुष्पमाला पहनाकर महिलाओ और स्थानीय नागरिकों उनका स्वागत कर रहे है। जब वे लोगो के बीच पहुंचते हैं तो उनसे उन्हें अभूतपूर्व स्नेह प्राप्त हो रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई लोग उनसे कहते हैं कि भैया हम तो स्वयं आपका प्रचार स्वेच्छा से कर रहे हैं क्योंकि हम उत्तर विधानसभा क्षेत्र से आपको विधायक के रुप में देखना चाहते है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html