google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मेरी भी ख्वाइश है कि मैं आईपीएल खेलूं, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली का बड़ा बयान....

Nov 27, 2023
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली आईपीएल में खेलने की बहुत ख्वाइश रखते हैं. उन्होंने खुद यह बात एक इंटरव्यू में स्वीकार की है. हसन अली ने कहा है कि उनकी ख्वाइश है कि वह भी एक दिन आईपीएल खेलें | हसन अली ने कहा, ‘हर खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहता है और मेरी भी यह ख्वाइश है कि मैं उस लीग में खेलूं. वह दुनिया की सबसे बड़ी लीग में से एक है. अगर मुझे भविष्य में मौका मिला तो मैं जरूर वहां खेलंगूा |’

IPL 2008 में खेले थे पाक क्रिकेटर्स IPL के पहले सीजन में पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इस लिस्ट में शोएब मलिक, शोएब अख्तर, कामरान अकमल, सोहेल तनवीर और शाहीद अफरीदी जैसे बड़े नाम शामिल थे. 2008 के इस सीजन में पाक खिलाड़ियों ने खूब धमाल भी मचाया था. सोहेल तनवीर तो सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे. वह पर्पल कैप विनर थे. हालांकि इस सीजन के बाद ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पर पाबंदी लग गई थी |


मुंबई हमले ने बंद कर दिए दरवाजे नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमले में पाकिस्तान का हाथ सामने आने के बाद भारत ने पड़ोसी देश के साथ सभी तरह के संबंध खत्म कर लिए थे. पाकिस्तान के साथ बातचीत से लेकर व्यापार तक सब कुछ लगभग खत्म सा हो गया था.आईपीएल में भी पाक खिलाड़ियों का विरोध हुआ, जिसके बाद आईपीएल कमिटी को पाक क्रिकेटर्स के आईपीएल खेलने पर बैन लगाना पड़ा. तब से लेकर अब तक पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है |


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं हसन अली हसन अली को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान जाने वाली टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया है. 30 नवंबर को वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. फिलहाल वह पाकिस्तान टीम के ट्रेनिंग कैंप में है. यह कैंप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के मकसद से लगाया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html