google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पति ने पत्नी के दोस्त की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार...

Nov 3, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- प्रार्थी रामशरण खेलवार ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सारखी स्थित निर्माणाधीन हाई स्कूल मैदान में नागेश धु्रव भवन निर्माण एवं ठेकेदारी का कार्य करता है। डिगेश्वर तथा उसकी पत्नि नागेश धु्रव के अधिनस्थ रेजा का कार्य करते है। दिनांक 01.11.2023 को डिगेश्वर यादव द्वारा नागेश धु्रव के उसकी पत्नि से बात करने को लेकर वाद-विवाद करते हुए पास रखे लोहे के रॉड से नागेश धु्रव के सिर पर वार कर हत्या कर दिया गया। जिस पर आरोपी डिगेश्वर यादव के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 489/23 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


हत्या की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक नवारायपुर अटलनगर जितेन्द्र चन्द्राकर तथा थाना प्रभारी अभनपुर को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण के संलिप्त आरोपी डिगेश्वर यादव उर्फ गोलू की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपी डिगेश्वर यादव उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी- डिगेश्वर यादव उर्फ गोलू पिता दाउलाल यादव उम्र 32 साल साकिन शंकर नगर सारखी थाना अभनपुर जिला रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html