google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पति ने की अपनी ही पत्नी की हत्या...जानें पूरा मामला

Nov 1, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कपूरथला- इटली से पंजाब लौटते ही एक एनआरआई शख्स के सिर पर ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी को फर्श पर पटक-पटककर मार डाला। वह पहले उसे कमरे में खींचकर ले गया और फिर नृशंस हत्या कर दी। यह वारदात उसके घर लौटने के कुछ ही घंटो बाद हुई। मर्डर की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इटली से घर लौटने के कुछ घंटों बाद एक एनआरआई व्यक्ति ने यहां एक गांव में अपने घर के फर्श पर अपनी पत्नी का सिर बार-बार पटक-पटक कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वत्सला गुप्ता ने कहा कि आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है जो सोमवार को इटली से संधू चट्ठा गांव में अपने घर लौटा था।


एसएसपी ने बताया कि उसी दिन उसकी अपनी पत्नी हरप्रीत कौर (45) के साथ किसी बात पर तीखी बहस हो गई थी। हत्या की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि सिंह कौर को अपने कमरे में खींच ले गया और कथित तौर पर उसके सिर को बार-बार फर्श पर पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html