google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, इस हालत में मिली लाश......

Dec 31, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इंदौर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां बाणगंगा इलाके में रहने वाले पति पत्नी के शव बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि पति ने पहले गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी फिर खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंती तो दोनों शवों एक घर से बरामद किया। पत्नी जहां बिस्तर पड़ी मिली तो पति भी उसके पास फांसी के फंदे से मृत पाया गया। पति पत्नी का इस तरह शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। हर कोई सहमा हुआ है। पत्नी पिछले पांच साल से बाणगंगा इलाके में रह रहे थे।


पति पत्नी की पहचान 45 साल के राम नेवारे और 44 साल की रुकमणी नेवारे के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की कोई संतान नहीं थी। इसी वजह से वह अक्सर संतान वियोग में रहा करते थे। उन्होंने कई सालों इलाज कराया, हकिमों के पास तक, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, दोनों बच्चे की किलकारी सुनने के लिए तरस गए थे। शुरुआती जांच में पत्नी का गला दबाकर पति के आत्महत्या करने के पीछ भी यही वजह बताई जा रही है।


घटना शनिवार देर रात की है। पति-पत्नी का किसी बात पर विवाद हो गया जिसके बाद पति ने पत्नी का गला दबा दिया। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस रविवार सुबह मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html