पति ने कर लिया सुसाइड, दंपति के बीच हुई लड़ाई...जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी के कौशांबी जिले में भाई दूज पर घर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. लेकिन बातों ही बातों में ये झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली. इसके बाद भी पत्नी भी गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को रस्सी काटकर बचा लिया. पुलिस ने आनन-फानन पति को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा है कि मायके जाने को लेकर दंपति में विवाद हुआ था. उसी के बाद पति ने ये कदम उठा लिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments