गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र घुमाने वाला पति गिरफ्तार.....

प्रतापगढ़ जिले में गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र घुमाने वाले पति काना मीणा को गिरफ्तार किया गया है, बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 साल की महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यहां गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद गांव में घुमाया गया है | वीडियो में महिला रोती हुई नजर आ रही है, जानकारी के मुताबिक महिला को उसके पति और परिवार के लोगों ने ही निर्वस्त्र किया और उसके साथ मारपीट की है |
जानकारी के मुताबिक मामला प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का है, वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है, यहां की रहने वाली महिला की एक साल पहले शादी हुई थी | उसका पास के गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था और महिला गर्भवती भी है, चार दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी , जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो परिवार के लोगों ने महिला का पीछा किया और उसे पकड़ लिया , इसके बाद गर्भवती महिला को गांव लाया गया , पति ने महिला को निर्वस्त्र किया गया | इसमें महिला के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहे , गर्भवती महिला को निर्वस्त्र किए जाने और उसके साथ मारपीट कर गांव में घुमाए जाने का वीडियो शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा , मामले की जांच के लिए चार पुलिस थानों के अधिकारियों की 6 टीम बनाई गई हैं , इनमें दो डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं | आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है , पीड़िता और आरोपी दोनों ही आदिवासी परिवार से आते हैं | पहाड़ा गांव भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments