मकान मालकिन की हत्या करने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मेरठ- उत्तर प्रदेश के मेरठ में मकान खाली करने को लेकर विवाद होने के बाद दंपति ने मकान मालकिन की हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गए | पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक दंपति को अपने मकान मालिक की पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है |
आरोपी जोड़ा कंकरखेड़ा इलाके के आनंद विहार कॉलोनी में रहता था | ये दंपति मकान मालिक के परिवार के साथ उसी इमारत में रहते थे | एसपी पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि निखिल और उसकी पत्नी आरती ने गुरुवार को कथित तौर पर 40 साल के मकान मालिक की पत्नी की हत्या कर दी | उस वक्त उसके पति राम कुमार घर में मौजूद नहीं थे |
एसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और रितु का शव घर से बरामद किया गया |उन्होंने बताया कि पुलिस ने दंपति के ठिकाने का पता लगाया और शुक्रवार शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया | पुलिस के मुताबिक मकान खाली करने को लेकर मकान मालिक का आरोपी किरायेदार से विवाद हो गया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments