google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी को जिंदा जलाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार...

Nov 24, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलरामपुर जिले से चरित्र शंका पर पत्नी की खौफनाक हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, कुछ दिनों पहले वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदानपुर में चरित्र शंका करते हुए पति ने अपनी पत्नी से पहले गाली गलौज और मारपीट की, जब मामला इतने में नहीं थमा तो आरोपी पति ने अपनी पत्नी का हाथ-पैर बांधा और उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया, उसके बाद पेट्रोल छिड़ककर जला दिया, इस घटना में गंभीर रूप से जली महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई |

मदनपुर निवासी राम प्रसाद अगरिया पिता सोहर साय अगरिया उम्र 33 वर्ष जोकि अपनी 28 वर्षीय पत्नी नेहा पर किसी गैर से संबंध होने की आशंका में लड़ाई किया करता था, इस दौरान 20 नवंबर दिन के लगभग एक बजे उन दोनों के बीच विवाद हुआ उसके बाद घर पर रखे पेट्रोल से नेहा पर डाल दिया, उसपर भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा तो माचिस की तिल्ली जला कर नेहा को आग के हवाले कर दिया |


इधर घटना की भनक लगते ही पड़ोसी भागते हुए वहां पहुंचे और आग बुझा कर नेहा को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल लाए लेकिन नेहा अत्यधिक जल चुकी थी, इस लिए डॉक्टरों ने रेफर करते हुए उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां इलाज के दौरान नेहा ने दम तोड़ दिया, घटना के बाद से ही आरोपी रामप्रसाद फरार चल रहा था और वाड्रफनगर चौकी की पुलिस लगातार आरोपों की तलाश में जुटी हुई थी | इस बीच 23 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी मोरन चौक पर है और वह भागने की फिराक में है, मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और चौकी लाकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी घटना का सारा वृत्तांत पुलिस को बताया, इस पूरे मामले में वाड्रफनगर पुलिस आरोपी के विरुद्ध धारा 302 के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html